. महा शिवरात्रि की पूरी जानकारी | Maha shiv ratri Full details - Sab Achha

महा शिवरात्रि की पूरी जानकारी | Maha shiv ratri Full details

दोस्तों , महा शिवरात्रि नजदीक ही आ रही है।  तो काफी लोगो को  ये महा शिवरात्रि में शिवजी का व्रत रखना चाहते होंगे , पर जानकरी ना होने के कारन वो ये व्रत नई रखते है और कई लोगो ( 15 - 20 साल के बच्चे ) को ये महा शिवरात्रि क्या होती  है, उनका व्रत कैसे रखते है , क्या खाना चाहिए आदि ये पता नहीं होता है।  तो आज आपको ये सभी प्रश्न के जवाब मिल जायेंगे। 
महा-शिवरात्रि

यहाँ परआपको महा शिवरात्रि  की पूरी जानकरी यहाँ पर दी गई है।  आपको ये जानकरी जरूर अच्छी लगेगी। आप इसे आराम से पढ़िए। 😃


महा शिवरात्रि की पूरी जानकारी | Maha shiv ratri Full details

इस आर्टिकल में क्या क्या जानेगे :-  
1 ) इस तिथि को ही महा शिवरात्रि क्यों मनाया जाता है  ??
2 ) महा शिवरात्रि के पीछे की कहानी क्या है ? 
3 ) महा शिवरात्रि कब से मनाई जाती है ?
4 ) महा शिवरात्रि का व्रत कोन रख सकता है ?
5 ) महा शिवरात्रि का व्रत क्यों रखा जाता है ?
6) महा शिवरात्रि में शिवजी की  पूजा में कोनसी सामग्री होनी चाहिए आवश्यक है ?
7  ) महा शिवरात्रि में शिवजी की  पूजा कैसे करनी चाहिए ?
8 ) महा शिवरात्रि का व्रत में क्या खाना चाहिए ?
9 ) महा शिवरात्रि का व्रत में क्या नहीं खाना चाहिए ?

नोट :- ये प्रश्न बार बार पूछा जा रहा है की 1940 में शिवरात्रि कब मनाई गई थी ? 
    
7 मार्च 1940 के फाल्गुन माह के 13  को महाशिवरात्रि मनाई गई थी। 

1 ) इस तिथि को ही महा शिवरात्रि क्यों मनाया जाता है  ??
➥आपको ये तो पता ही होगा की पुरे साल में शिवरात्रि होती है लेकिन ... लेकिन ये फाल्गुन माह के कृष्ण चतुर्दशी  को महादेव का विवाह हुआ था , इसलिए इसे महा शिवरात्रि कहा जाता है। 

Note :- हिंदी calendar के साथ चलते है तो ये फाल्गुन माह में आता है और गुजराती calendar के साथ चलेंगे तो माध माह में आता है।  


➥ फाल्गुन माह के कृष्ण चतुर्दशी को ये माना जाता है कि सृष्टि का प्रारंभ इसी दिन से हुआ था ।

➥ कुछ पौराणिक गाथाओ से ये भी माना जाता है की ये इस दिन से सुर्ष्टि का आरम्भ हुआ था। 

2 ) महा शिव रात्रि के पीछे की कहानी क्या है ? 
➥ महा शिव रात्रि क्यों मनाई जाती है इसके पीछे कई कहानी है। उनमेसे कुछ  कहानी यहाँ दी गई है। 

समुद्र मंथन:- भागवत पुराण कि समुद्र मंथन की घटना के बारे में तो आपको पता ही होगा की जब समुद्र मंथन हुआ था तब भयंकर विष कालकूट निकला था , जिससे कोई भी पशु- पक्षी, देव-दानव, इंसान ग्रहण नई कर सकता था। ये विष अगर फ़ैल जाता तो पूरा ब्रम्हांड नस्ट करने की क्षमता रखता था।  यहाँ तक की महादेव भी उसे अपने शरीर के भीतर ला दे तो उनकी भी मौत हो सकती थी। इसलिए महादेव जो देवो के भी देव है उन्होंने अपने गले में इस कालकूट विष को धारण किया।  ये विष के प्रभाव से उनका गला नीला पड गया और वो नीलकण्ठ  कहलाये।  

इस भयंकर  विष  से छुटकारा पाकर  सब खुश हो गए और सभी ने उस रात शिव के गुणगान गये।  ये महान  रात्रि ही शिवरात्रि से नाम से जानी गई।    

शिव - पार्वती का मिलन :- इस दिन महाकाल अपना वैराग्य जीवन छोड़कर गृहस्थ जीवन में आये थे।  मतलब की इस दिन शिव -शक्ति का मिलन हुआ था।  

शिव जी प्रागट्य :- ऐसा माना जाता है की इस दिन भगवान शिव शम्भू शिव लिंग के रूप में प्रागट्य हुए थे।  

note:- महाशिवरात्रि  क्यों मनाई जाती है  और क्या हुआ था इस दिन ? पढ़े पूरी कहानी 

3 ) महा शिव रात्रि कब से मनाई जाती है ?
➥ हलाकि इसका जवाब किसी को भी नई पता है लेकिन माना जाना है की इसकी शुरुआत समुद्र मंथन से हुई होगी।  

4 ) महा शिव रात्रि का व्रत कोन रख सकता है ?
➥ वैसे तो ये व्रत सभी नर - नारी रख सकते है , लेकिन माना जाता है की कुंवारी लड़किया भोलेनाथ जैसे वर प्राप्त हो इसलिए वो व्रत करते है।  सुहागिन स्रीया भी अपने पति की लम्बी उम्र और स्वास्थ के लिया करती है।

5 ) महा शिव रात्रि का व्रत क्यों रखा जाता है ?
➥ ये माना जाता है की जो भी इंसान ये व्रत रखता है उसे नरक से  मुक्ति मिल जाती है।  सभी तरह  के पाप जो आपने अपने जीवन में किये हो, उससे मुक्ति मिल जाती है।  
➥ ये भी माना जाता है की इस दिन जिस जगह शिव लिंग स्थापित किया जायेगा वहा भगवान शिव का आगमन होगा।  ये व्रत करने से व्यवसाय में वृद्धि और नौकरी में तरक्की हो सकती है।  

6 ) महा शिव रात्रि में शिवजी की  पूजा में कोनसी सामग्री होनी चाहिए आवश्यक है ?
➥शिव पुराण अनुसार महा शिवरात्रि की पूजा में ये सामग्री होना आवश्यक है:- 
  • शिव लिंग का दूध , पानी और शहद के साथ अभिषेक | बेर या बेल पत्ते  
  • जलती हुई धुप , धन ( money ) , अनाज 
  • दिया 
  • कुछ फल 
  • सिंदूर का पेस्ट होना चाहिए जिसे आपको स्नान के बाद शिवलिंग पर लगाया जाता है। 
  • पान के पत्त्ते 
7  ) महा शिवरात्रि में शिवजी की  पूजा कैसे करनी चाहिए ?
➥ सबसे पहले सुबह उठकर स्नान करने के बाद जल, पुष्प, बेलपत्र, दूध, दही, धतूर और बेर आदि चढ़ाये जाने का रिवाज है।  इस दिन शिवलिंग पर गंगा जल, दूध, दही , शहद ,धी, धुप - दिप जलाकर मंत्रो का जप करना चाहिए ..... इससे जीवन की हर समस्या का समाधान हो जाता है ऐसा मानते है। दिन के चारो प्रहर ये पूजा करनी चाहिये। इस दिन आप शिवस्त्रुति, शिवस्त्रोत का जाप भी कर सकते है। शाम के वक्त भोलेनाथ की आरती करनी चाहिए।   

 आसान विधि :-



  • सबसे पहले स्नान कर लीजिये। 
  • घर के मन्दिर में दिया जलाये। 
  • भगवान गणेश और माता पार्वती का ध्यान करे। 
  • अब भगवान शिव की पूजा का आरम्भ करते हुए उनकी प्रतिमा को एक थाली में बिठाये।  
  • शिव शम्भू की प्रतिमा को पहले गंगाजल , दही , घी , शहदऔर आखिर में आप पंचामुत  से स्नान कराये। 
  • इसके बाद फल -फूल , माला और बेर या बेल पत्र चठाये। 
  • अब शिव शंकर को नैवेध चढ़ये। 
  • आप शिव शम्भू की आरती कर सकते है। 
  • आखिर में भगवान शिव से क्षमा याचना जरूर कर ले , ताकि भूल चूक हो गई तो माफ़ करे।  
8 ) महा शिव रात्रि का व्रत में क्या खाना चाहिए ?
➥ सुबह के समय में फल खाना चाहिए  बोले तो ..... संतरा , पपीता , खीरा , सेब आदि फल आप खा सकते है। इस दिन आपको सात्विक भोजन करना चाहिए। 

अगर आपको स्वास्थ सही हो तो बिना नमक के भी ये व्रत रख सकते है।अगर आपको स्वास्थ सही ना हो तो बिना सेंधा नमक के भी ये व्रत रख सकते है। व्रत में अगर नमकीन ही खाना चाहते है तो आप सिघाड़े या कट्टु के आटे की पकौड़ी बना कर खा सकते है। 

➥ इस व्रत में आप काली मिर्च का प्रयोग कर सकते है।  आप मूंगफली खा सकते है  अगर आपकी इच्छा हो तो। इसमें आप खीर भी खा सकते है जैसे की गाजार की खीर। व्रत में संभव हो तो जूस पीना चाहिए जिसे आपके सरीर में ताकत बनी रहे। इस दिन आपको साबूदाना भी खा सकते है जैसे की साबूदाने के पापड़ , पकौड़े ,खीर आदि बना सकते है।

9 ) महा शिव रात्रि का व्रत में क्या खाना नहीं चाहिए ?
 इस  दिन आपको गेहू , दाल , चावल से बने की खाने की सामग्री नई खानी चाहिये। 

दोस्तों आपको ये महा शिवरात्रि की जानकरी कैसी लगी हमें कमेंट करके जरूर बताये ताकि आपके लिए और अच्छे और नए आर्टिकल लाते रहे।  आपक इस आर्टिकल को अपने फ्रेंड्स के साथ जरूर शेयर करे. 


maha shiv ratri eassy in hindi, maha shivratri me kya hota hai, maha shivratri me kya karte hai log , shiv ji puja kaise karte hai, bholenath ke vart me kya khana cahahiye 

No comments:

Powered by Blogger.